Azamgarh News: फूलपुर में जल निकासी के लिए शुरू की नालों की सफाई

Azamgarh News: फूलपुर में जल निकासी के लिए शुरू की नालों की सफाई








बरसात से पूर्व नपं फूलपूर में नालों के सफाई का काम शुरू हो चुका है। सफाई कर्मचारियों को हरहाल में 15 जून से पहले कस्बे के नालों की सफाई का काम पूरा कर लेना है। 




कस्बा के नालों की सही से सफाई नहीं होने से बरसात का पानी निकल नहीं पाता था। इस बार कहीं बरसात का पानी न रूके, इसके लिए अध्यक्ष रामआशीष बरनवाल और ईओ के निर्देश पर नालों के सफाई का काम सफाई कर्मचारियों ने शुरू करा दिया है। अध्यक्ष ने सभी नालों की सफाई 15 जून से पहले कर लेने का निर्देश दिया। सफाई नायक मोबिन अहमद ने बताया की छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया चल रहा है। अभी मुख्य मार्ग से सटे नालों की सफाई की जा रही है। इसके बाद गलियों में नालों की सफाई 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। ईओ विक्रम कुमार के मुताबिक नालों से निकले गीले कचरे को एक दिन बाद सूखने पर डंपिंग स्थल पर पहुंचा दिया जा रहा है। जिससे की उसे सही रूप में निस्तारित किया जा सके।




Comments